फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी करने पर सपा के जिला सचिव पदमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला संगठन के जिला सचिव पवन यादव की ओर से सोशल मीडिया पर सिख समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने उन्हें जिला सचिव पद से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

पार्टी ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी अमर्यादित, निंदनीय और समाज को बांटने वाली है। जगदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी सर्वधर्म सम्मान, सामाजिक एकता और भाईचारे की पक्षधर है और किसी भी धर्म या समुदाय के प्रति अनादरपूर्ण वक्तव्य को पार्टी स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि पवन यादव को पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से निष्कासित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें