खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के राज्यमंत्री स्वतंत्र
प्रभार और बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर सपा
कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
राज्यमंत्री
हाजी रियाज अहमद के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर शहर के हाफिज
रहमत खां लॉ कॉलेज में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
राज्यमंत्री
के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ को फूल माला पहनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर
बधाई दी। इस दौरान 2017 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की
सभी सीटें जीतने का संकल्प लिया गया। तय हुआ कि हाजी रियाज अहमद के आगमन पर
भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता शरद
जायसवाल, विकास वाल्मीकि, अमित अवस्थी, मुलायम सिंह, पूरनलाल प्रजापति, शेर
सिंह गंगवार, अनुज गौड़, सेवाराम वर्मा, दीपक राजपूत, महमूद अनवर अंसारी,
चंचल लोधी, सिराज खां, ओमकार नाथ आदि मौजूद रहे।
सपा जिला कार्यालय में
हुई बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। मिठाई बांटकर व
आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने मुख्यमंत्री का
आभार जताया।
इस मौके पर सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, मुलायम यूथ
बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अमर सिंह, राजू सक्सेना, रेहान अल्वी, सुमित जैसवार,
मनोज श्रीवास्तव, आशू, राहुल गौतम, अमन रावत, सिराज हुसैन, चमन कुमार,
अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर जिला योजना समिति सदस्य इकबाल हजरत के
कैंप कार्यालय में भी हाजी रियाज अहमद के मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए
जाने पर हर्ष जताया गया और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर आरिफ हजरत खां, आदिल
खां, मोहम्मद हसन, कुश कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, संजीव, सिराज खां आदि
मौजूद रहे।
पूरनपुर। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के राज्यमंत्री
स्वतंत्र प्रभार व विधायक हेमराज वर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर सपा
कार्यालय में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
सपा नगराध्यक्ष महेश आजाद,
राकेश सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, पुष्कर पांडेय, तौफीक अहमद कादरी, रमेश
प्रजापति, घासीराम आजाद, राकेश आजाद, महेश कश्यप मौजूद रहे।
नगर पालिका
के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना के नेतृत्व मेें एकत्र हुए
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटी। इस दौरान सलीम साबरी, उमर
अंसारी, अखलाक अहमद, मानू अली चिश्ती आदि थे। सपा नेता शकील सिद्दीकी के
आवास में भी जश्न मनाया गया। मोहम्मद शमी रजा, मोवीन, जावेद रजा, सूफी
लतीफ, नादिर रजा बरकाती, अनीस अहमद मौजूद रहे।
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे पर
सपा कार्यकर्ताओं ने हेमराज वर्मा के राज्यमंत्री बनने और रियाज अहमद को
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सौंपे जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
इस
मौके पर नूर अहमद अंसारी, रेहान रजा, नवी हसन, राजू, रामचंद्र लाल, इरफान
खां, अफरोज खां, अफसर अली, शब्बीर, इरशाद, असलम, मुन्ना, जकी, मोहम्मद आरिफ
आदि मौजूद रहे।
सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ कार्यालय पर संजय दुबे, अनूप
मिश्रा, पंकज कश्यप, संजीव दुबे, ओमपाल वर्मा, मुनीश जायसवाल, धर्मेंद्र
सिंह, दिलीप शुक्ला, वीरेंद्र पाल, मुनेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, अनिल
मिश्रा, देवेंद्र गंगवार, अनिल यादव आदि ने खुशी जताई।
न्यूरिया। गांव
पंडरी में भी विधायक हेमराज वर्मा के राज्यमंत्री बनने पर समर्थकों व
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर अमरदीप, हेमंत यादव, मकरंद सिंह,
रवि राजन, अजय आदि मौजूद रहे।
मझोला। विधायक हेमराज वर्मा के
राज्यमंत्री बनने पर सपाइयों ने जश्न मनाया। इस मौके पर मुन्ने खां, गुरमेल
सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा परमजीत सिंह, सलीम इदरीसी,
लियाकत सलमानी, मोहम्मद कमर, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।