फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दक्षिण अफ्रीका के सैलानियों को भाया पीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की प्राकृतिक खूबसूरती न सिर्फ देश के लोगों बल्कि विदेशी सैलानियों को भी लुभा रही है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लेकर चूका बीच की खूबसूरती के साथ ही हरियाली के बीच विचरण करते वन्यजीवों के भी दीदार किए। सैलानी टाइगर रिजर्व के अद्भुत नजारे से काफी आकर्षित हुए।
विज्ञापन

नए पर्यटन सत्र की छह नवंबर से शुरुआत हुई। इसके बाद से ही सैलानियों की आमद शुरू हो गई। देश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा विदेश से भी सैलानी आने लगे। पीटीआर के आकड़ों की बात करें तो अब तक करीब दस से अधिक विदेशी भी पीटीआर की सैर करने आ चुके हैं। इसके पीछे बाघों की अधिक मौजूदगी अहम वजह मानी जा रही है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से आए मरियस व उनकी महिला साथी ने पीटीआर के पर्यटन का आनंद लिया।
जंगल सफारी के लिए जिप्सी वाहन को बुक करने के बाद जंगल की सैर की। गाइड हासिम ने उन्हें जंगल का भ्रमण कराया। इस दौरान सैलानियों को चूका बीच का अद्भुत नजारा खूब पसंद आया। इसके बाद जंगल का ग्रास लैंड और उसमें विचरण करते वन्यजीवों को देख सैलानी काफी आकर्षित हुए। इस दौरान सैलानियों ने पीटीआर के नजारों को अपने कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें