फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी महोत्सव में गूंजे रविंद्र के तराने

Fri, 05 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पीलीभीत की महिमा का बखान चौपाई की तर्ज पर सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के अलावा उन्होंने कई गीत भी सुनाए।
विज्ञापन

खादी महोत्सव में ‘रविंद्र नाइट’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम ओम नरायण सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी सोनिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।


इसके बाद खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रियाज अहमद ने बैज लगाकर रविंद्र जैन का स्वागत किया। रविंद्र जैन श्रोताओं की मांग पर कार्यक्रम की शुरूआत ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ सुनाकर की। इन चौपाईयों में ही उन्होंने पीलीभीत की खूबियों और इतिहास और भौगोलिक स्थिति का समावेश कर श्रोताओं का तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



धार्मिक गीतों के बाद उन्होंने फिल्म गीत भी सुनाए। इसमें ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ किशोर कुमार के गीत ‘घुंघरू की तरह’, नजर नहीं आती मंजिल, देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए और फिल्म नदिया के पार का गीत ‘सांची कहूं तोरे आवन से हमरे’ सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। उनके कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आए गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी संचालन से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन



समापन पर राज्यमंत्री ने पीलीभीत की पहचान बांसुरी का सेट उन्हें भेंट किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, संजीव पाराशरी, टीएच खान, मुन्ने कुर्री, परविंदर सिंह सैहमी, मोहम्मद आरिफ, अमित  पाठक, सैयद आसिफ अली कादरी, अमिताभ अग्निहोत्री, संजीव मिश्र, दीपेंद्र चौहान, कलीम अतहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें