फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेटा अफीम के साथ पकड़ा गया का झांसा देकर मांगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जालसाज ने बुधवार को दिल्ली का पुलिस अधिकारी बनकर यहांं के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीवीओ) से बेटे को अफीम के साथ पकड़ने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने की कोशिश की। हालांकि डिप्टी सीवीओ की समझदारी से जालसाज कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह वह पशु अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे, तभी उनके पास किसी जालसाज का फोन आया। जालसाज ने स्वयं को दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके पुत्र को उसने काफी मात्रा में अफीम समेत गिरफ्तार किया है। यदि उसका चालान हो गया तो उस पर 30 लाख रुपये जुर्माना पड़ेगा।
जालसाज ने डिप्टी सीवीओ से कहा कि यदि वह उनके बताए गए बैंक खाते में एक लाख रुपये भेज देंगे तो उनके पुत्र को छोड़ दिया जाएगा। डिप्टी सीवीओ ने आधा घंटे के भीतर रुपये भिजवाने का आश्वासन देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद डिप्टी सीवीओ ने गाजियाबाद में रह रहे अपने पुत्र से फोन पर बात की।
विज्ञापन

उनके पुत्र ने बताया कि वह घर पर है। पुत्र के सकुशल होने की जानकारी पर वह समझ गए कि फोन किसी जालसाज का था। उन्होंने कोतवाल अशोकपाल को पूरे मामले की जानकारी दी और जालसाज का मोबाइल फोन नंबर भी बताया। कोतवाल ने जब अपने सीयूजी फोन से जालसाज के नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।



आईएएस के पिता से भी की थी ठगी की कोशिश
जालसाज ने मंगलवार को बिहार में तैनात बीसलपुर निवासी आईएएस अधिकारी के पिता से भी ठगी की कोशिश की थी। उसने उनके रिश्तेदार को छुड़ाने का लालच देकर 30 हजार रुपये की मांग की थी और तब भी खुद को दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें