फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मृत दर्शाकर बेच दी जमीन

Fri, 13 Mar 2015 11:38 PM IST
जहॉनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित महिला को मृत दर्शाकर दो लोगों ने उसकी साढ़े दस बीघा जमीन बिक्री कर दी। महिला की शिकायत पर डीएम ने हल्का लेखपाल से जब जांच कराई तो महिला जीवित निकली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व एक महिला समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी नत्थोदेवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गांव सरौरी निवासी मोनीराम व भानपुर निवासी गंगाराम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व फर्जी आईडी बनाकर उसे मृत दर्शा दिया और 19 फरवरी 15 को उसकी साढ़े 10 वीघा जमीन 18.50 लाख रुपये में थाना सुनगढ़ी के गांव बरहा निवासी बेचेलाल को बिक्री कर दी। महिला ने बताया कि इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर खुद को जीवित होने का प्रमाण दिया। जिस पर डीएम ओएन सिंह ने मामले की जांच हल्का लेखपाल से कराई। हल्का लेखपाल ने जांच में महिला को जीवित पाया। इसके बाद महिला एसपी से मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने की मंग की। एसपी जेके शाही के आदेश पर पुलिस ने मोनीराम, गंगाराम व एक अज्ञात महिला समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें