फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए बहु उपयोगी हैं सोलरपंप

Sat, 14 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे डीजल से किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर सोलरपंप वितरित किए जाने हैं। इसके लिए जिले को दो केवी के मात्र 25 और पांच केवी के दो सोलरपंप का लक्ष्य रखा गया था। योजना के लाभ लेने के लिए विभाग ने किसानों से आवेदन लेकर उनका ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया था। लक्ष्य के अनुरूप आवेदन अधिक होने पर शनिवार को किसाने के चयन को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम ने किसानों व कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पहले दो केवी और बाद में पांच केवी के सोलरपंप के लिए किसानों की पर्ची निकाली। डीएम के निर्देश पर उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने दो केवी के पांच और पांच केवी के एक किसान का चयन प्रतीक्षा सूची के लिए किया ताकि किसी किसान द्वारा योजना का लाभ न लेने पर अन्य को लाभांवित किया जा सके। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. एके मिश्रा, पीपीओ रामवीर सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी पीएल गंगवार सहित तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें