फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच की टीम बनाकर करें सोशल ऑडिट

Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला प्रशिक्षण संस्थान में चल रहा सोशल आडिट टीम का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षकों ने आडिटरों से पांच पांच के गु्रप में आडिट करने की सलाह दी साथ ही सभी को प्रमाणपत्र एवं किट प्रदान की।
विज्ञापन

इंदिरा आवास एवं मनरेगा से गांव में कराए गए कार्यों की हकीकत परखने के लिए ग्राम्य विकास की ओर से सोशल आडिट टीम का ब्लाक बार चयन किया गया है। इसमें अमरिया ब्लाक क्षेत्र के आडिट टीम को प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने गांव पहुंचकर आडिट करने का तरीका, किए गए कार्य का अभिलेखों से मिलान करने, मजदूरों एवं ग्रामीणों से पूछे जाने वाले सवाल एवं सभी कार्य का रिकार्ड तैयार करने के तरीके समझाए। शुक्रवार को गांव में भ्रमण कर आडिट करके भी दिखाया गया। शनिवार को प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने ऑडिट टीम के सदस्यों से प्रमाणपत्र एवं किट प्रदान किए। इससे पूर्व अभियंता विष्णु कुमार ने ग्राम समाज की परिसंपत्तियों एवं भुगतान आदि के बारे में जानकारी दी जबकि मास्टर ट्रेनर वाईके सक्सेना, विपिन कुमार, पंकज कुमार ने टीम के कार्य और दायित्व के बारे में बताया। यहां सोशल ऑडिट जिला कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार, ब्लाक कोआर्डिनेटर शशि कुमारी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें