फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बिजली के तारों की समस्या का नहीं कोई समाधान

Thu, 27 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरों से छूकर गुजर रहे बिजली के तार न बन जाएं हादसे का सबब
विज्ञापन

नगर के तीन मोहल्लों के कई घरों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। यह काफी करीब में होने से हर समय वहां के बाशिंदों को हादसे का डर बना रहता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अफसर बेसुध बने हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर, दुर्गाप्रसाद और पटेलनगर के कई ऐसे घर हैं, जिनसे छूती हुई बिजली की लाइन गुजरती है। यह स्थिति पटेल नगर में सबसे ज्यादा है। पटेल नगर के करीब सौ से अधिक मकानों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरती है। इससे हर समय विद्युत दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति पिछले कई दशकों से बनी है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे है। समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि लोगों ने जानबूझकर बिजली की लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। ऐसी विद्युत लाइन हटाया जाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें