फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब तक 394 अध्यापक हुए प्रशिक्षित, आखिरी बैच का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 03 Sep 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलसंडा में एफएलएन प्रशिक्षण के आखिरी बैच के शिक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हो गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के समस्त अध्यापकों को दिया जा रहा है। अब तक कुल 394 अध्यापक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। आखिरी बैच में 120 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ट्रेनर मोहन स्वरूप ने प्रशिक्षकों को कक्षा जीन की वीणा पुस्तक का वर्णन एवं गणित-मेला के तौर तरीकों पर चर्चा की गई। कहा कि बच्चों से अभ्यास कार्य और समय सारणी बनाकर प्रयोग किए जाएं। इस मौके पर आलोक कुमार अग्रवाल, मोहन स्वरूप, एआरपी राजकुमार, आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें