फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 60 सीटों पर अब तक प्रवेश के लिए हुए 31 आवेदन

विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ढोल बजवाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाते प्रवक्त
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बीएससी (कृषि) की मान्यता मिलने के बाद विद्यार्थियों में हर्ष है। अब तक 60 सीटों के लिए 31 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए, बीकाॅम और एमए में छह विषयों की कक्षाएं पहले से संचालित हैं। महाविद्यालय को बुधवार को बीएससी (कृषि) की भी मान्यता मिल गई। इसकी खुशी में महाविद्यालय के प्रवक्ताओं और स्टाफ ने महाविद्यालय परिसर में ढोल बजवाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसमें कुछ विद्यार्थी भी शामिल हुए।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि बीएससी (कृषि) में 60 सीटों पर प्रवेश होंगे। पहले दिन तीन व दूसरे दिन 28 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश के लिए आवेदन किया। अब तक कुल 31 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन करने वालों में कई जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें