घर से रेलवे स्टेशन जा रही महिला का किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। शिकायत
पर जीआरपी ने किशोरों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका।
शहर की तेल
मिल कालोनी निवासी एक महिला गुरूवार देर शाम घर से रेलवे स्टेशन जा रही थी।
महिला रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंच ही पाई थी कि वहां खड़े कुछ किशोरों ने
महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। महिला के शोर शराबा करने पर किशोर भाग
निकले। महिला ने घटना की सूचना जीआरपी थाने में दी।
जीआरपी ने किशोरों की
तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसआई जीआरपी ऋषिगोपाल ने बताया
कि मामला जीआरपी क्षेत्र का नहीं है। महिला थाने आई थी। कुछ किशोरों को
पकड़कर शिनाख्त भी कराई गई लेकिन महिला नहीं पहचान सकी।