फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में बड़ी भूमिका निभाते हैं बचाव के छोटे उपाय

Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
आपदा में बड़ी भूमिका निभाते हैं बचाव के छोटे उपाय
विज्ञापन
फोजिला प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का चौथे दिन समापन हो गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा आपदाओं से बचाव को पूर्व में किए गए छोटे छोटे बचाव प्रबंध बड़ी भूमिका निभाते हैं। जिला ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे जिला आपदा प्रबंधन योजना के समापन पर एडीएम अजयकांत सैनी ने सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस से पूर्व प्रशिक्षुओं को भूकंप, बाढ़, आग आदि लगने पर बचाव के तरीके बताए गए। डाक्यूमेंट्री व पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। एडीएम ने सभी से प्रशिक्षण बताए गए सुझाव और उपाय पर अमल करने के साथ लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को देवहा नदी के तट पर बसे गांव  नावकुड़ का भ्रमण कराकर बाढ़ की स्थिति का आंकलन कराया गया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर यशवंत कुमार सक्सेना, लक्ष्मीकांत शर्म, पंकज कुमार व विपिन कुमार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें