बरहा स्थित मॉडल स्कूल में शिक्षकों की उपस्थित अब बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी। डीएम ने बृहस्पतिवार को इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम ने मॉडल स्कूल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने की जानकारी दी। शहर की रेलवे कॉलोनी से सटे बरहा के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल को मॉडल स्कूल बनाया गया है। इस स्कूल की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। शिक्षा का स्तर भी अन्य स्कूलों से अच्छा है। इस पर पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई ग्रेडिंग में जिले के इस स्कूल को दूसरा स्थान मिला है। बृहस्पतिवार को डीएम मासूम अली सरवर ने स्कूल को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर बायोमैट्रिक मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बायोमैट्रिक से उपस्थिति वाला बरहा जिले का पहला स्कूल बन गया है। उन्होंने मॉडल स्कूल के प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर बीएसए एमए अंसारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधानाध्यापक गंगाराम, संतोष खरे, अजय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।