फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुल के निर्माण की धीमी चाल, 20 गांवों के लोग झेल रहे मुसीबत

Fri, 10 Jan 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमित कुमार।
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में देवहा नदी के क्षतिग्रस्त भुंडी घाट पुल के निर्माण की धीमी रफ्तार तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

छोटे वाहन तो परेशानी के बीच गुजर रहे, लेकिन बड़े वाहनों को लंबी दूरी तय कर निगोही के रास्ते जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है ऐसा तब है जब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पुल निर्माण की रफ्तार बढ़ाने की पैरवी कर रहे हैं।
बीसलपुर क्षेत्र की बड़ी आबादी का शाहजहांपुर के खुदागंज और अन्य स्थानों पर आवागमन होता है। तहसील मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 25 किलोमीटर है।
देवहा नदी के भुंडी घाट मार्ग से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। शाहजहांपुर जिले के कुछ इलाके के लोग भी आते-जाते हैं।
खुदागंज मार्ग पर भुंडी गांव के पास देवहा नदी का पुल भी पड़ता है। लंबे समय से पुल की स्थिति जर्जर है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में पुल का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन कार्य की गति सुस्त होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति खराब होने से बड़े वाहन निगोही से होकर आवागमन करने पर मजबूर हैं। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि, खर्च के साथ-साथ समय भी अधिक जा रहा है।

अमित कुमार।

अमित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें