फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गए किसान पर झपटा बाघ

Sat, 31 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
चारा लेने गए किसान पर झपटा बाघ
विज्ञापन
खेत के समीप पशुओं के लिए चारा लेने गए गांव बिहारीपुर निवासी किसान सरवन सिंह बाघ के हमले में बाल-बाल बच गए। बाघ को अपनी ओर बढ़ता देख किसान और आसपास के खतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद जैसे तैसे वह खुद को बचा सके। घटना शुक्रवार दोपहर की है। गांव बिहारीपुर निवासी किसान सरवन सिंह का खेत गांव के समीप खारजा नहर के समीप है। सरवन सिंह ने बताया कि खेत के समीप नहर किनारे उसका भूसा का गूंगा है। गूंगा से भूसा लेने गये थे। इस दौरान झाड़ियों से निकला बाघ उनकी ओर बढ़ा। बाघ पर नजर पड़ते ही पहले तो उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर खेत में मौजूद गांव के ही पलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह आदि ने भी शोर मचना शुरू कर दिया। इस पर बाघ फिर झाड़ियों में चला गया। किसान ने जैसे तैसे भाग कर जान बचाई। इस बीच गिरने पड़ने से उन्हें काफी चोट आई। उन्होंने बताया कि बाघ तीन, चार दिन से चहल कदमी कर रहा है। घटना से आसपास के किसानों में दहशत है। सूचना पर सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है तथा लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें