फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खूब बिकी आसमानी आतिशबाजी, तेज आवाज वाले पटाखों को लेने से बचे लोग

विज्ञापन
पीलीभीत के रामलीला मैदान पर लगी दुकान पर आतिशबाजी खरीदते लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दीप पर्व का उल्लास पटाखा बाजार में भी दिखा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी खरीदीं। खरीदारों ने तेज ध्वनि वाले पटाखों को खरीदने से परहेज किया तो आसमानी (राकेट आदि) आतिशबाजी की जमकर खरीदारी हुई। रामलीला मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाना है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के रामलीला मैदान में पटाखे की दुकानें लगवाई गईं हैं। मेला मैदान में 170 दुकानें लगी हैं। आतिशबाजी खरीदने के लिए बुधवार को पटाखा बाजार में लोगों की भीड़ जुटी। व्यापारियों का कहना था कि इस बार ग्राहकों ने तेज आवाज वाले पटाखे कम खरीदे हैं। उनकी जगह आसमान में जाकर रोशनी फैलाने वाले पटाखे खूब बिक रहे हैं।
आसमानी आतिशबाजी 12 स्टार 200-250 रुपये के बीच के बिकी। वहीं, अनार 25-150 तक रुपये, महताब 100 रुपये तक के बिके। इसके अलावा बच्चों के लिए इस बार बीड़ी बप, पॉप-पाॅप की डिमांड काफी अधिक रही। मेला मैदान में लगी दुकानों के आगे पानी की बाल्टी, रेत आदि रखी रही। वहीं सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन विभाग की गाड़ी व पुलिस कर्मी भी यहां पर तैनात रहे।
विज्ञापन


दोपहर बाद उमड़ी ग्राहकों की भीड़
सुबह से ही में मेला मैदान में ग्राहकों ने खरीददारी शुरू कर दी थी। दोपहर तक हल्की रहने के बाद शाम होते ही मेला मैदान में ग्राहकों की जमकर भीड़ उमड़ी।

बीसलपुर : महाविद्यालय परिसर में लगा पटाखा बाजार

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय परिसर में बुधवार की सुबह पटाखा बाजार लग गया। पहले दिन ही पटाखा बाजार में काफी ग्राहक पहुंचे। बाजार में पटाखों की बिक्री देर शाम तक होती रही। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पटाखा बाजार में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। संवाद

पीलीभीत के रामलीला मैदान पर लगी दुकान पर आतिशबाजी खरीदते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें