रविवार की दोपहर तेज धूप व गर्मी से परेशान रहे राहगीर । संवाद
पीलीभीत। तेज धूप लोगों की त्वचा को झुलसा रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रही है। इससे लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।
बीते कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में वैसे ही लोग सड़कों पर कम निकल रहे हैं और रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
दोपहर के समय में टनकपुर हाईवे, स्टेडियम रोड, मुख्य बाजार, लाल रोड आदि सड़कों पर लोगों की आवाजाही नाम-मात्र की ही रही। तेज धूप के चलते मेडिकल कॉलेज में भी त्वचा रोग संबंधी मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। तेज धूप की वजह से लोगों के चेहरे, हाथ-पैरों पर दाने निकल रहे हैं। चिकित्सक भी इस धूप में बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है।
हफ्ते भर का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 36.6 24.3
मंगलवार 36.7 24.9
बुधवार 37.4 23.7
बृहस्पतिवार 39.6 24.4
शुक्रवार 40.1 24.9
शनिवार 41.1 26.4
रविवार 40.8 27.1