ग्राम पटृटी सियावाड़ी में कुएं गिरा वन्य जीव । संवाद
जहानाबाद। रविवार सुबह कुछ लोगों ने कुएं में एक वन्यजीव को पड़ा देखा। उसे देखकर लोग तेंदुए का शावक होने का शोर करने लगे। जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुएं में झांककर देखा तो वह एक जंगली बिल्ली थी। वन कर्मियों ने उसे जाल में फंसाकर बाहर निकाला।
क्षेत्र के ग्राम पट्टी सियावाड़ी में गांव के पीछे पटा हुआ पुराना कुआं है। रविवार सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उनको कुएं की तरफ से आवाज आती सुनाई दी। कुएं में झांककर देखा तो उसमें तेंदुए की शक्ल का एक जानवर बाहर आने का प्रयास करता नजर आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और डायल 112 पुलिस कर्मियों को दी। दोनों ही टीमें मौके पर पहुंच गईं।
रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने जब कुएं में देखा तो उन्होंने तेंदुआ न होने की बात कही। कहा कि इसमें फिश इन कैट (बिल्ली) है। टीम ने कुएं में छोटा जाल डालकर बिल्ली को बाहर निकाला। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
ग्राम पटृटी सियावाड़ी में कुएं गिरा वन्य जीव । संवाद