फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वेदराम हत्याकांड का छठा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी विशाल- पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। रंजिशन गांव बिलहरी में 29 सितंबर को किसान वेदराम की हत्या के मामले में नामजद आरोपी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। हत्याकांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों का चालान कर चुकी है। दो आरोपी पुलिस के हाथ अब तक नहीं लग सके।
विज्ञापन


वेदराम की हत्या सुबह समय की गई थी। जब वह हत्यारोपियों के घर के सामने से शौच को जा रहा था। पुलिस ने वेदराम की पत्नी माधुरी देवी की ओर से रामदेव, श्यामदेव, फलगू, श्रीदेव सहित सात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस रामदेव, श्यामदेव और फलगू और श्रीदेव, नवनीत को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। रविवार को पुलिस ने नामजद हत्यारोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। चालान किए गए आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। घटना में नामजद दो अन्य आरोपी अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें