फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जानलेवा हमला करने के आरोप में छह लोग नामजद

Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खुदागंज मार्ग पर युवक पर जानलेवा हमला करने के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रढ़ैता निवासी यूनुस अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 मई की दोपहर में बीसलपुर-खुदागंज मार्ग पर गांव रसिया खानपुर और दौलतपुर हीरा के बीच छह लोगों ने रंजिशन, उनके भाई अनीस अली पर जानलेवा प्रहार किया। उनपर लाठियों, तमंचे की बट और धारदार हथियारों से प्रहार किया गया। हमलावरों ने फायर भी किया था लेकिन वह मिस हो गया।
विज्ञापन

इससे अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर उनको मृत समझकर चले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज जारी है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया, जानलेवा हमला करने के आरोप में गांव रसिया खानपुर निवासी सकलेन, अजमत, अहसन, आसिफ, हाशिम और अरशद को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें