फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन वॉचरों का छह माह का जारी हुआ मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीआर के 240 वन वॉचर और दैनिक कर्मियों का किया गया बकाया भुगतान
विज्ञापन

पीलीभीत। पीटीआर में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात वन वॉचरों और दैनिक कर्मियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत मिली है। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने 240 वन वॉचर समेत दैनिक कर्मियों के खातों में छह माह का बकाया मानदेय भेज दिया है। लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर है।


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पांचों रेंज में 200 से अधिक वन वॉचर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तैनात हैं। जंगल में दिन-रात वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में जुटे इन कर्मचारियों को प्रतिमाह महज 9,634 रुपये मानदेय मिलता है। इसके बावजूद मानदेय समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में वन वॉचर समेत दैनिक कर्मियों का छह माह का मानदेय बकाया चल रहा था। इस समस्या को पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर पत्राचार किया। उनके प्रयास के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन को बजट आवंटित हुआ। इसके बाद कर्मचारियों के खातों में छह माह का बकाया मानदेय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि दैनिक कर्मचारियों के मानदेय की समस्या के संबंध में शासन को अवगत कराया गया था। बजट आवंटित होने के बाद कर्मचारियों का बकाया भुगतान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें