फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से आ रहा थ्री व्हीलर पलटा,छह जख्मी

Mon, 08 Feb 2016 07:26 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। गांव भगवंतापुर से तेज गति से आ रहा थ्री व्हीलर धनाराघाट रोड से नखासा के समीप नगर को मुड़ते समय पलट गया। इससे थ्री व्हीलर सवार यात्रियों मेें कोहराम मच गया। हादसे में घायल शेरपुरकलां निवासी रामेश्वर की 55 वर्षीय पत्नी द्रोपदी, गांव कान्हाटांडा निवासी 50 वर्षीय मुन्ने, इसी गांव के 48 वर्षीय अलीम, नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी 25 वर्षीय राविया, हबीबगंज निवासी ओमप्रकाश की पत्नी प्रेमवती घायल हो गए। हादसे के बाद थ्री व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में द्रोपदी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें