संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति की ओर से नगर में रविवार से छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह शुरू हो गया। पहले दिन प्रभात फेरी और लक्ष्मी जी की डोली निकाली गई।
श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति की ओर से नगर में प्रत्येक वर्ष इसी महीने में छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन होता है। इसी क्रम में रविवार से इस समारोह शुरू हो गया है। रविवार को पहले दिन सुबह पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अग्रवाल समाज के काफी लोग जानकी रतन मंदिर में जमा हुए। उसके बाद वहीं से प्रभात फेरी शुरू हुई।
प्रभात फेरी में सबसे आगे चले ठेले पर महाराजा अग्रसेन का चित्र रखा हुआ था। ठेले के पीछे अग्रवाल समाज के काफी लोग चल रहे थे। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद प्रभात फेरी दोबारा अग्रवाल सभा भवन में आकर समाप्त हो गई।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे समिति के महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि दोपहर में बड़ा स्थल मंदिर से लक्ष्मी जी की डोली यात्रा शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे चल रहे ठेले पर लक्ष्मी जी की झांकी सजाई गई थी। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद यात्रा अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर समाप्त हो गई। दोनों यात्राओं में समिति के काफी पदाधिकारी भी चल रहे थे।
प्रभात फेरी में पवन अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अनुपम मित्तल, आशीष अग्रवाल आदि पदाधिकारी और सदस्य चल रहे थे।