माधोटांडा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में माधोटांडा थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया, जबकि शेष शिकायतें निस्तारण के लिए टीम को निर्देशित किया।
माधोटांडा थाने पर समाधान दिवस में शामिल होने पहुंचे डीएम-एसपी ने राजस्व और पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण कराया जाए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आईं शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों की समस्या का समाधान कराया जाए। किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। संवाद