बिलसंडा। गांव सिमरौली में प्रधान पद के उपचुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया की गई। ग्राम पंचायत से आठ सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आरओ प्रताप नारायण की मौजूदगी में मंगलवार को दो सदस्यों में हरविंदर सिंह और सोनी देवी ने अपना नाम वापस ले लिया। बाकी छह प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। प्रधान पद के प्रत्याशियों में अमित कुमार सिंह को अनाज ओसाता किसान, परगट सिंह को इमली, बलवीर को कन्नी, रेशमा देवी को कार, श्यामचरन को किताब और सुधीर सिंह को कैमरा चुनाव चिह्न मिले। संवाद