फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम जारी, बचाव के इंतजाम नहीं

Sat, 10 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
सदीऱ्र्दी
विज्ञापन
 ठंड का सितम शनिवार को भी जारी रहा। सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। हालांकि दोपहर में धूूप से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। शाम पांच बजे के बाद ठंडी हवाओं से मौसम फिर सर्द हो गया। वहीं रेडीमेड शो रूमों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

हालांकि रोज सुबह दिखने वाला कोहरा शनिवार को नदारद रहा। दिन में करीब 11 बजे बादलों के बीच छिपे सूर्य देव ने दर्शन दिए, तब कहीं जाकर ठिठुर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। सूर्यास्त होते ही मौसम एक बार फिर सर्द हो गया। शाम करीब सात बजे के बाद शहर की सड़कों व बाजार की रौनक धीरे-धीरे कम होती गई। मौसम के बदलते रुख के चलते शहर के बाजार समेत सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम ही दिखे। वहीं रेडीमेड शोरूम व दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ रही। 
000
शहर में 14 जगहों पर जलेंगे अलाव
नगरपालिका व तहसील प्रशासन द्वारा हर साल ठंड में अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था की जाती है। इस साल अभी तक यह व्यवस्था नहीं की गई है। नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि शनिवार शाम से 14 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। वहीं एक रैन बसेरा मूलचंद धर्मशाला बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सावधानी ही सबसे अच्छा बचाव
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके मिश्रा के मुताबिक इस मौसम में अस्थमा, हृदयरोग व कैंसर से पीड़ित लोगों के कुछ समस्याएं होती हैं। त्वचा व एलर्जी संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर सावधानी ही इसका सबसे अच्छा बचाव है। जुकाम व बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

कोहरे से थमी ट्रेन की रफ्तार
बीसलपुर। पीलीभीत से शाहजहांपुर जाने वाली यात्री ट्रेन नंबर 52230 अप का बीसलपुर आने का समय सुबह 10.30 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन पौने तीन घंटे विलंब से यानि दोपहर 1.15 बजे यहां पहुंची। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक वीके सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन बहराइच से चलती है। कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें