अमरिया तहसील के इन गांवों की ली जाएगी जमीन
फोरलेन हाईवे के निर्माण में जिन गांवों की जमीन आ रही है, उसमें गांव बढेपुरा, हुसैन नगर, मुडलियागौसू, धुधरी, कल्याणपुर चक्रतीर्थ, बल्लिया, दबका, सरदार नगर, बिलहरा माफी, भौनी, कैंचूटांडा, माधोपुर, मुडलिया इलाही बख्स, लाहोरगंज, भौना, भैसहा, अमरिया, हेतमडांडी, कुकरीखेड़ा, विलाई पसियापुर, उगनपुर, हंड, देवीपुरा, बारात भोज शामिल हैं। इन गांवों की 72.2407 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी।
फेज-एक में ये गांव थे शामिल
पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के फोरलेन में सदर तहसील के छह गांव शामिल थे। इसमें बिलई पसियापुर के 279, उगनपुर के 18, हंडा के 59, देवीपुरा के 50, कुकरीखेड़ा के 114 किसानों की जमीन ली जाएगी। शाही गांव की जमीन भी ली जाएगी, लेकिन अभी इसके किसानों व जमीन चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इन गांवों के अधिकांश किसानों ने कागज दे दिए हैं, जिनका सत्यापन चल रहा है। इसमें उगनपुर के एक किसान को दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद मुआवजा मिल चुका है। शेष की प्रक्रिया चल रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फेज-दो के लिए किसानों की जमीन को लेकर सत्यापन चल रहा है। इससे पूर्व बरेली से पूरा मामला देखा जा रहा था। अब वह देख रहे हैं। फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी होनी है। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।