फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत को हराकर सीतापुर की टीम ने जीता फाइनल

Thu, 13 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइल मैच में खेलते सीतापुर 
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रही ओपन राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को हुए फाइनल मैच में सीतापुर ने पीलीभीत को 1-0 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। डीएम संजय कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सीतापुर की टीम ने ट्राफी के साथ ही अपने लीग मैच से लेकर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत कराई। फाइनल मैच में सीतापुर की टीम के खिलाड़ी आलम कुरैशी ने सेकेंड हाफ में गोल मारकर टीम को जीत दिलाई। फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डीएम संजय कुमार सिंह के अलावा ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, एआर कॉपरेटिव प्रदीप सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल निदेशालय एवं खेल कार्यालय पीलीभीत की ओर से विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट वितरित किए।
इसके अलावा पीलीभीत जिला फुटबॉल संघ की ओर से भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल देव, सह सचिव असित शुक्ला आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच की निर्णायक समिति में प्रदीप कुमार पांडे, महेश चंद्र, मोहम्मद अकूब, अतुल कुमार,कौशल किशोर, संजीव कुमार सिंह, अजय यादव, विशाल कुमार, अयूब शाह आदि मौजूद रहे।

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइल मैच में खेलते सीतापुर 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें