पीलीभीत। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को आजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी। मिठाई और राखी के थाल को सजा लिया था। ज्योतिषाचार्य के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन में 1:30 बजे के बाद शुभ माना गया था। इसके चलते दोपहर तक भाइयों की कलाई सूनी रही और राखी के मुहूर्त का भाई और बहनें इंतजार करते रहे।
शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देने के साथ उपहार भी दिए। देर रात तक पर्व की धूम बनी रही। मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
बिलसंडा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। सोमवार की सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर भीड़ रही।
बीसलपुर में आकर्षण का केंद्र रहीं मिठाई की दुकानें
बीसलपुर में भी रक्षाबंधन की धूम रही। पर्व के सिलसिले में बाजारों में राखियों और मिठाई की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। नगर के अलावा चुर्रासकतपुर, दियोरिया, मधवापुर, टिकरी, मकरंदापुर, मानपुर, र्ईटगांव, जसोजी दिवाली, जोगीठेर, पिपरिया संजरपुर, भीकमपुर, बमरोली, रढ़ैता, अमृता खास, खनंका, भड़रिया मोड़, खरगापुर, बौनी आदि गांवों में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। त्योहार के सिलसिले में बसों, ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
पूरनपुर में आने-जाने में हुई दिक्कत
पूरनपुर क्षेत्र में पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। पूरनपुर-कलीनगर, भगवंतापुर, जोगराजपुर, कुर्रैया सहित कई मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से लोगों को काफी असुविधा हुई।
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit
पीलीभीत शहर में भाई को राखी बांधती बहन।संवाद- फोटो : credit