पीलीभीत के जिला कारागार पर लगी महिलाओं की भीड़।संवाद
पीलीभीत। जेल की दीवारें भी बहनों के अपने भाइयों के प्रति प्रेम को नहीं रोक सकीं। सोमवार को काफी संख्या में बहनेें जिला कारागार पहुंचीं। भाइयों की कलाई पर राखियां बांधने के बाद लंबी उम्र की कामना की।
रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को जिला कारागार में बहनों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। पर्व को देखते हुए जेल में बंद पांच सौ से अधिक बंदियों से उनकी मिलाई को लेकर व्यवस्था की गई थी। बारी आने पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान उनकी आंखें डबडबा आईं।
पर्व को लेकर बहनों के सुविधा के लिए जेल प्रशासन की ओर से पानी आदि की व्यवस्था भी की गई थी। दिन भर बहनों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से जेल पुलिस सक्रिय रही। बहनों के सामान की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
पीलीभीत के जिला कारागार पर लगी महिलाओं की भीड़।संवाद