फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : नोटिस निस्तारण पर इंटरनेट की सुस्ती से लगा ब्रेक

Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मरौरी ब्लॉक परिसर में लगी महिला मतदाताओं की कतार संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक कार्यालय परिसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में इंटरनेट और सर्वर की सुस्त चाल ने समस्या खड़ी कर दी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मिली नोटिस का निस्तारण करने पहुंचे मतदाताओं को खासा परेशान होना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही ब्लॉक कार्यालय पहुंचे मतदाताओं का काम 12 बजे के बाद तक नहीं हो सका। करीब दो घंटे तक काम बाधित रहा।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या महिला मतदाताओं को हुई। घंटों लाइन में लगने के बाद भी जब निराकरण नहीं हुआ तो कई महिलाएं थक कर जमीन पर बैठ गईं। अन्य स्थानों पर भी इंटरनेट की समस्या से मतदाता परेशान हुए। शुक्रवार की दोपहर 12:20 बजे मरौरी ब्लॉक परिसर में महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। राजीव गांधी सेवा केंद्र के अंदर संचालित नोटिस सुनवाई काउंटर पर काम ठप था। पूछने पर अधिकांश मतदाताओं ने बताया कि सुबह नौ बजे ही ब्लॉक आ गए थे। 10 बजे से लाइन में लग गए। काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। मुश्किल से चार से पांच लोगों को ही अंदर बुलाया गया है।
सर्वर या इंटरनेट की समस्या की बात कही जा रही, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया कि इंटरनेट की कुछ समस्या है। मगर काम बंद नहीं करना चाहिए। मतदाताओं से उनके साक्ष्य से संबंधित अभिलेख जमा कराकर अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन



कल भी बिताए थे कई घंटे, आज भी वही हाल
लाइन में लगे माला काॅलोनी निवासी विकास ने बताया कि साक्ष्य लेकर पिछले दो दिनों से दौड़ रहे हैं। कल यानी बृहस्पतिवार को भी कई घंटे तक ब्लॉक में ही रहे। काम नहीं हो सका। आज भी दोपहर हो गई है। महोफ कालोनी निवासी रामलली के नोटिस का निराकरण नहीं हो सका था। माला कालोनी से ही आए नारायण मंडल भी नोटिस का निराकरण न होने से परेशान दिखे। कंचन सरकार भी साक्ष्य लेकर परेशान खड़ी थीं। -

ब्लॉक का नेट चल नहीं रहा, मोबाइल से कनेक्ट होने में दिक्कत
नोटिस निराकरण वाले पटल पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि करीब आधे घंटे से लगे हैं। ब्लॉक का इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं कर रहा है। लैपटॉप में मोबाइल का इंटरनेट जुड़ नहीं रहा है। इसी वजह से दिक्कत आ रही है। कक्ष में भी कई मतदाता मौजूद थे। काम न होने से सभी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक परिसर में लगी महिला मतदाताओं की कतार संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें