फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी मौन धरना दूसरे दिन जारी

Fri, 16 Oct 2015 06:45 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेला मैदान में अवैध कब्जे केे विरोध में रामलीला मेला मैदान बचाओ अभियान समिति का बेमियादी मौन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन सहित कई प्रमुख लोगों ने धरना स्थल पहुंच आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ मौन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन धरना पर विष्णु वर्मा, विकास गुप्ता, सर्वेश वर्मा, मिथलेश शर्मा बैठे। इससे पहले हुई सभा में कहा गया कि रामलीला मेला मैदान की भूमि नगर के कुछ लोगों ने दान में दी थी। सालों से उक्त भूमि पर मेला लगता आ रहा है। आरोप लगाते हुए कहा गया कि मेला कमेटी की मिलीभगत से मेला मैदान में तमाम पक्की दुकानें बनाकर मैदान पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इससे मेला पूरी तरह से नहीं लग पा रहा है। खेल तमाशे और बाहर से आने वाले दुकानदार पर्याप्त जगह न मिलने पर आना बंद हो चुके हैं। अवैध कब्जा हटवाने को लेकर कई बार अफसरों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन पक्की दुकानें, लोहे के भारी खोखे रखकर किए गए अवैध कब्जे को अब तक नहीं हटाया जा सका। अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर खानापूरी कर कुछ सब्जी दुकानदारों को हटा दिया गया। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जब तक रामलीला मेला मैदान से पूरी तरह से अवैध कब्जे नहीं हटते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में अहिंसात्मक आंदोलन की कड़ी में गुरुवार को बेमियादी मौन धरना शुरू हुआ जो शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी रहा।
उधर, धरना स्थल पर अनशनकारियों के साथ पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान, आदित्य मोहन शर्मा, नीरज प्रधान, विकास त्रिवेदी, प्रदीप शुक्ला, अनुराग मिश्रा, विकास, दीपक, रवि, अंशू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि समर्थन में बैठे। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने भी धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें