निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत महाविद्यालय
- फोटो : बिजली कटौती से नाराज होकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंंदी दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सक्सेना, वाद विवाद प्रतियोगिता में अर्चना शर्मा ने पहला स्थान पाया।
निबंध प्रतियोगिता में दस और वाद विवाद में छह विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक क्या शिक्षित व्यक्ति ही सदैव जीवन में सफल होता है, पर पक्ष, विपक्ष में विद्यार्थियों ने विचार रखे। अर्चना शर्मा ने पहला, प्रिंस कुमार ने दूसरा, अमन कुमार ने तीसरा स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सक्सेना ने पहला, खुशबू देवी ने दूसरा, प्रिंस कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा सिंह और डॉ. रंजना सिंह की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. वीके शर्मा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. विनोद कुमार, तहमीना शम्सी शामिल रहे। संवाद