फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रगट भईं श्री राधा, सब गाओ बधाई...

विज्ञापन
पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के कार्यक्रम में अ​भिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को श्री राधा रानी बधाई महोत्सव व पंचामृत अभिषेक दर्शन धूमधाम से मनाया गया। इसमें गणेश जी की वंदना के साथ संकीर्तन किया गया। इसके बाद गुरु वंदना व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
विज्ञापन

संकीर्तन में हरे कृष्ण, हरे राम.... हरे राम हरे हरे... का गायन किया गया। सिंहासन पर विराजमान श्री राधा रानी का श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, पंचमेवा से पंचामृत अभिषेक किया। इसमें पुरुष धोती-कुर्ता व महिला श्रद्धालु साड़ी पहनकर शामिल हुईं। श्री राधा रानी का शृंगार कर आरती की गई।
भक्तों ने प्रगट भईं श्री राधा, सब गाओ बधाई..., सखी री चलो बधाई देने भानु घर कन्या जाई री.... आदि बधाई का गायन किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य किया। इस दौरान अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र, महामंत्री अतुल अग्रवाल, दीपक गोयल, नवीन कुमार, राजीव अग्रवाल, अजय पांडे, दीपक गोयल उपस्थित रहे।

पीलीभीत में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के कार्यक्रम में अभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें