पूरनपुर रामलीला मेले में आयोजित रासलीला में मयूर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार ।
पूरनपुर। रासलीला में शनिवार को श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीलाओं का मंचन किया गया। मयूर नृत्य को सबकी सराहना मिली।
मथुरा के बृज लोककला फाउंडेशन के कलाकारों ने शनिवार को रासलीला में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में माखन चोरी की लीला का मंचन किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक झांकियों में भगवान शंकर के दिव्य रूपों का मंचन किया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हबीबउर रहमान आदि मौजूद रहे। शुक्रवार शाम को विधायक बाबूराम पासवान ने मेला गेट का लोकार्पण किया। संवाद