फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ सड़कों पर दिखा गुस्सा, प्रदर्शन 

Sat, 25 Feb 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के खिलाफ सड़कों पर दिखा गुस्सा, प्रदर्शन 
विज्ञापन
राहगीरों व स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही गन्ने की ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर भाजपा नेता एवं सदर विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। डिग्री कालेज चौराहा पर ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों को रोक लिया गया। जिसके बाद जाम लगाकर एआरटीओ व यातायात पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात की रफ्तार थमी रही। दो दिन पहले गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बेनहर कॉलेज के छात्र सत्यम गंगवार की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी पूरे सीजन में कई जानलेवा हादसे हुए, जिसमें गन्ने की ओवरलोडिंग राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हुई। हादसे दर हादसे के बाद भी प्रशासन की नजर अंदाजगी पर शनिवार शाम गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। देर शाम सदर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने समर्थकों के साथ डिग्री कालेज चौराहा पहुंचकर ओवरलोडिंग के खिलाफ हल्ला बोला। जिसमें नागरिकों ने भी अपना समर्थन दिया। पहले गुस्साए लोगों ने रामलीला ग्राउंड से चीनी मिल की ओर जा रहे ओवरलोड गन्ना ट्रकों को रोक लिया। इसके बाद जाम लगाकर एआरटीओ व यातायात पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह, टीएसआई दुर्गा सिंह, एटीएसआई हिमांचल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसमें एआरटीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर कार्यकर्ता अडिग हो गए। काफी देर इंतजार के बाद भी एआरटीओ के मौके पर न पहुंचे पर कार्यकर्ता दुबारा गुस्सा गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन देने पर मामला शांत हो सका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें स्कूली समय पर वाहनों की इंट्री बंद करने, चीनी मिल रोड पर सड़क पर वाहनों के खड़ा करने पर रोक लगाने, मृतकों के परिवारीजनों को 25 लाख मुआवजा दिलाने, फैक्ट्री मालिकों, प्रबंधन एवं ट्रक मालिकों पर हादसे में मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ आए एक प्रशासनिक कर्मचारी के प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी करने एवं जाम लगाने में पुलिस के मोबाइल बैरियर का प्रयोग करने पर कार्यकर्ताओं की तीखी नोंकझोक हुई। 
विज्ञापन

स्कूल के समय इंट्री बंद : सिटी मजिस्ट्रेट 
सात सूत्रीय ज्ञापन में की गई मांगों के निस्तारण के लिए डीएम से बातचीत की जाएगी। मौके पर खड़े चार ओवरलोड ट्रकों को सीज करने के निर्देश पुलिस को दिए गए है। इसके अलावा स्कूल खुलने व छुट्टी के समय पर वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। 
राजितराम प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट
एआरटीओ कार्यशैली में ले आएं सुधार 
ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्ती बरते, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एआरटीओ अपने व्यवहार में सुधार करें, वरना हमारे कार्यकर्ता व समर्थकों को सुधारना आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह गंगवार, भाजपा प्रत्याशी (सदर विधानसभा)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें