अमरिया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी अमरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप सिंह अनुपस्थित मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टोर रूम, टीबी कक्ष आदि का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली एवं प्रसव कक्ष में व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की। चिकित्सा अधीक्षक अनीकेत गंगवार, जसीम अहमद, छेदा लाल आदि मौजूद रहे। संवाद