फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में दवाओं की कमी, मरीज परेशान

विज्ञापन
दवा लेने के लिए दवा केंद्र पर कतार पर लगी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में दवाओं की किल्लत से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले चार दिनों से कई जरूरी दवाएं स्टॉक से बाहर होने के कारण मरीजों को मुफ्त दवा के बजाय जन औषधि केंद्र और निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में दवाओं की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में एक रुपये का पर्चा बनवाने के बाद भी कई मरीज दवा काउंटर से खाली हाथ लौट रहे हैं। अस्पताल में एमोक्सीसिलिन 625 और 375, सिट्रीजीन, एसपी, सेरोपेप्टिडेज, फेनिटोइन इंजेक्शन, डाक्सोफाइलिन तथा फ्लूटिकासोन-साल्मेटरोल सहित कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे मरीजों को जन औषधि केंद्र और निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों का कहना है कि मुफ्त इलाज की व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें जेब से खर्च करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि दवाओं की नई खेप जल्द मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें