फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला चिकित्सकों की कमी आ रही आड़े, सीएचसी से रेफर की जा रहीं गर्भवती

विज्ञापन
अमरिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों के बीच महिला चिकित्सकों की कमी महिला मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बिलसंडा और अमरिया सीएचसी में लंबे समय से महिला चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में हालात गंभीर बताकर गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी स्तर तक महिलाओं को बेहतर उपचार देने के लिए महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई है। बेहतर परामर्श के अलावा सामान्य और सीजर प्रसव की बेहतर सुविधा के भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिले में हालात खराब हैं।
सीएचसी बिलसंडा की बात करें तो वहां तीन वर्ष से महिला चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। स्टाफ नर्स महिलाओं को परामर्श और सामान्य प्रसव की सुविधा दे रही हैं। सीएचसी में क्षेत्र के करीब 45 गांव की महिलाएं पहुंचती हैं।
विज्ञापन

रोजाना 50 महिलाएं ओपीडी में आती हैं। इनमें कई गर्भवती होती हैं। सीएचसी में रोजाना चार से पांच सामान्य प्रसव कराए जाते हैं, लेकिन महिला चिकित्सक न होने पर कई गर्भवती को अंतिम समय में हालत खराब बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
इसमें कई बार जिला अस्पताल पहुंचने तक महिलाओं की हालत बिगड़ जाती है। बिलसंडा सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है।
000
अमरिया सीएचसी का भी बुरा हाल, रोस्टर के जरिये चलाया जा रहा काम
अमरिया सीएचसी का भी बुरा हाल है। यहां दस माह से महिला चिकित्सक नहीं है। रोस्टर के जरिये प्रसव सेवा को चलाया जा रहा है। सीएचसी के अंतर्गत बड़ा क्षेत्र होने से महिला मरीजों की भीड़ रहती है। गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए पहुंचती हैं। प्रसव संबंधित समस्या होने पर उन्हें पहले रोका जाता है, बाद में जिला अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में महिलाओं को काफी दिक्कत आती है।

पहले महिला चिकित्सकों की तैनाती थी पर उनका तबादला हो गया। फिलहाल दोनों केंद्रों पर तैनाती नहीं हो पाई है। जल्द नियुक्ति हो जाएगी। शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ

अमरिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें