फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकानदारों ने नहीं दिया ब्योरा, अधर में लटकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकतर दुकानदारों की ओर से ब्योरा न देने के कारण बांके बिहारी ट्रस्ट की दुकानों से संबंधित जांच अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

कस्बा बिलसंडा में बांके बिहारी ट्रस्ट की दुकानों के आवंटन में बड़े पैमाने पर गोलमाल का मामला तत्कालीन डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्यकार के संज्ञान में आया था। उन्होंने तत्कालीन एडीएम रामसिंह गौतम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने दुकानों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम महीपाल सिंह को दिए थे।
एसडीएम ने पूछे जाने पर नगर पंचायत बिलसंंडा के ईओ आरके राजवंशी ने उन्हें बताया कि नगर पंचायत में इन दुकानों का कोई विवरण नहीं है। उसके बाद एसडीएम ने दुकानदारों के पास जाकर जानकारी मांगी थी। दुकानदारों ने बाद में जानकारी देने की बात कही थी। बाद में एसडीएम ने सभी 46 दुकानदारों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई कि समय से जानकारी उपलब्ध न कराने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लगभग एक माह गुजर जाने के बावजूद अभी तक अधिकांश दुकानदारों ने एसडीएम को दुकानों से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। केवल छह दुकानदारों ने ही जानकारी उपलब्ध कराई है। इस स्थिति में जांच के समय से पूरे होने के आसार नहीं लग रहे हैं। जांच मेें ढील पड़ी होने से दुकानदारों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एसडएम ने बताया कि कुछ दुकानदारों को नोटिस नहीं बंट पाए थे। तहसील कर्मचारी जिस दिन नोटिस बांटने गया था, उस दिन कुछ दुकानें बंद थी। उन दुकानदारों को अब नोटिस भेजे जा रहे हैं। बहुत जल्द दुकानदारों से ब्योरा प्राप्त कर लिया जाएगा और जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें