फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: उधारी मांगने पर दुकानदार को डीजल डालकर जलाया, हालत नाजुक, आरोपी पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट

Sun, 13 Sep 2026 12:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर पिता-पुत्रों ने एक दुकानदार पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में उधार दिए सामान के रुपये मांगने से नाराज पिता-पुत्रों ने दुकानदार को रास्ते में घेर लिया। उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगी दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पिता रामदास अपनी किराना की दुकान बंद करने के बाद शुक्रवार की शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजेश व उनके दो पुत्रों ने पिता को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि इस बीच राजेश का एक पुत्र डीजल ले आया।

विज्ञापन

राहगीर जुटने पर भागे आरोपी 
इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके पिता को पकड़ लिया और उनके शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पिता झुलसने लगे तो चीख-पुकार मच गई। अनेक राहगीर मौके पर  पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने रामदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

धर्मेंद्र के अनुसार आरोपी उसके पिता की दुकान से उधार सामान ले गए थे। पिता ने उस सामान के रुपये मांगे तो आरोपी रंजिश मानने लगे थे। इसी रंजिश में उन लोगों ने पिता को घेरकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें