फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सायर में शनिवार शाम ट्रैक्टर से कुचलकर एक फेरी दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी नफीस अहमद ने बताया कि उनके भाई नन्हें (50) पुत्र अब्दुल बशीर फेरी दुकानदार थे। वह शनिवार को गांव सायर में सामान बेचने गए थे। इस दौरान रास्ते में वह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए और कोतवाली में मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई नफीस अहमद की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी आमना बेगम के अलावा भाई नफीस अहमद, खलील अहमद, रफीक अहमद, पुत्र नासिर, नूरुल इस्लाम, पुत्री रोशनी और चांदनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें