फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में ताले तोड़कर दुकान में की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Oct 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दुकान को लेकर विवाद कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी मालिक ने अपने साथियों के साथ ताले तोड़कर तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने किराएदार की ओर से दुकान मालिक, उसके पुत्र और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उसने गांव के राजेंद्र कुमार से दो साल नौ महीने पहले एक दुकान डेढ़ हजार रुपये प्रति माह किराए पर ली थी। तय समय पर दुकान का किराया देता रहा। विगत 28 जुलाई को दुकान मालिक ने कब्जा करने और उसे बेदखल करने की कोशिश की। विरोध पर दोबारा कब्जा कर लेने की धमकी दी गई। विवाद को लेकर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में विवाद विचाराधीन होने के बाद भी मालिक ने दुकान के आगे पड़े टिनशेड,काउंटर, भट्ठी और हैंडपंप को तोड़ दिया।
गाली-गलौज कर सप्ताह भर में दुकान खाली कर चाभी न देने पर धमकी दी। चार अक्तूबर को दुकान के ताले तोड़कर मालिक ने अपने साथियों के साथ तोड़फोड़ की। दुकान में पड़े तालों की चाबियां उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि तहरीर गांव निवासी राजेंद्र कुमार, उसके पुत्र शुभम राजा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें