फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकान का ताला तोड़कर बैटरी समेत ट्रैक्टर का सामान चोरी

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बा न्यूरिया में टनकपुर हाईवे स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर बैटरी समेत ट्रैक्टर का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भीतरगांव निवासी दुकान स्वामी लियाकत हुसैन ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बैटरी समेत ट्रैक्टर का अन्य सामान गायब था। दुकान में सामान भी बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें