प्रतियोगिता में निशाना लगाते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिलाओं व बच्चों ने लगाया निशाना
पीलीभीत। पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज में रायफल क्लब की ओर से आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को मेघा अग्रवाल ने 42 अंक हासिल कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। आफरीन निशाद दूसरे और चंद्रकांता तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर नवोदित वर्ग में अजय सिंह ने दम दिखाया। अजय ने 68 अंक हासिल किए।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सीनियर नवोदित वर्ग में ब्लॉक प्रमुख अजय प्रथम, दीपेंद्र सिंह द्वितीय व मोहम्मद जहांगीर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सिटिजन वर्ग में जैनम खां ने बाजी मारी। ओपन वर्ग में सोएब हसन प्रथम, हम्माद वली खां द्वितीय व शैलेंद्र सिंह चौहान तृतीय रहे।
अधिकारी वर्ग में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह प्रथम, विजयवर्धन सिंह द्वितीय व जेई पवन कुमार तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में प्रजीत शुक्ला तथा बालिका वर्ग में आयरा अल्वी विजेता रहीं। महिला वर्ग में अंतिमा सिंह प्रथम रहीं। नेशनल/स्टेट शूटर वर्ग में मोहम्मद जहांगीर ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ओपन वर्ग में फैजान साबिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ शूटिंग प्रतियोगिता का समापन होगा। संवाद