जानकी रतन मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय बालाजी महोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई। जानकी रतन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में हनुमान जी, राधा कृष्ण और शंकर जी की झांकियों को ठेलों पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ समिति का एक कार्यकर्ता प्रसाद वितरित करते हुए चल रहा था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद पुन: जानकी रतन मंदिर में आकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा की व्यवस्था में मंदिर के महंत लखन लाल मिश्रा, शीतल गुप्ता, मुकेश जायसवाल, राकेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, विक्की, प्रांजल, लल्लन, सुनील रस्तोगी, हरीशंकर सैनी, परमानंद गुप्ता, कन्हैया भारद्वाज, भोला, सिक्की, मोहन अग्रवाल, राम गुप्ता, महेंद्र रस्तोगी, मन्नू, केशव गुप्ता, आकाश कश्यप, अंकुर वाजपेई और शिशुपाल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।