बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षको की जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता में शिवओम प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं में जिले के सभी ब्लॉकों के विभिन्न बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभा प्रदर्शन में शिवओम प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। एकल नृत्य में सुगंध प्रथम, अल्पना द्वितीय और आलोक तृतीय रहे। सामूहिक नृत्य में ललौरी खेड़ा की टीम प्रथम, पूरनुपर की टीम द्वितीय और मरौरी की टीम तृतीय रही। एकल गायन में शोभना प्रथम, वैभव द्वितीय और देवेंद्र तृतीय रहे। सामूहिक गायन में बीसलपुर की टीम प्रथम, पूरनपुर की टीम द्वितीय और ललौरी खेड़ा की टीम तृतीय रही। उच्च प्राथमिक वर्ग की कला प्रदर्शनी में रेखा प्रथम, सोनिल द्वितीय और रहीस अहमद तृतीय रहे।
वहीं प्राथमिक वर्ग की कला प्रदर्शनी में उमेश प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और प्रागीय तृतीय रहीं। अनुदेशक वर्ग की कला प्रदर्शनी में रचना प्रथम, शालिनी द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। प्राचार्य एमपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दर्वेश कुमार, प्रवक्ता नीलेश नाथ, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रवक्ता विजय कुमार ने किया।