फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ से जिले की 267 सड़कें हुईं बदहाल, अफसर शासन के पाले में डाल रहे गेंद

विज्ञापन
बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ अमरिया से डयूनी डैम जाने वाला मार्ग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुईं जिले की करीब 267 सड़कों की हालत आज भी जस की तस है। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं, जिन पर आज भी आवागमन प्रभावित है। वहीं अफसर सड़कों की स्थिति में सुधार के संबंध में शासन स्तर से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने का इंतजार करने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जुलाई और अगस्त माह में बाढ़ ने अपना असर दिखाया था। जुलाई में जिले का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में रहा था। शारदा समेत अन्य नदियों के उफनाने से सड़कों की हालत खराब हो गई थी। इनमें माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग, शाहगढ़ संपर्क मार्ग के अलावा अमरिया क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों की स्थिति अधिक खराब हुई थी। साथ ही मार्ग कई स्थानों पर कट गए थे।
बाढ़ का असर खत्म होने के बाद अफसरों ने नुकसान की समीक्षा कर स्थिति में सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर काम चलाऊ कार्य कराकर आवागमन को शुरू किया गया। मगर कई मार्गों पर स्थायी काम न होने की वजह से आवागमन अब तक ठप है।
विज्ञापन

इधर, विभाग ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सर्वे कराया, जिसमें करीब छोटी-बड़ी 267 सड़कों को शामिल किया गया। नुकसान का आकलन कर विभाग की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन आज तक स्थायी कार्य शुरू नहीं हो सका है। विभाग के जिम्मेदार प्रस्ताव की मंजूरी मिलने का हवाला देकर किनारा किए हुए हैं।

सीएम के निर्देश पर जागी सुधार की उम्मीद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की जर्जर सड़कों के अलावा नई सड़कों, पुल व पुलियों के निर्माण के लिए विधायक स्तर पर प्रस्ताव लेकर शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले के विधायक अपने क्षेत्रों के हालात पर समीक्षा कर प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं। विधायकों का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों से फीडबैक लेकर विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इसके प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

यह सड़कें है अधिक खराब
बाढ़ के दौरान जिले में अमरिया क्षेत्र के माधोपुर चौराहे से भिखारीपुर होकर पीलीभीत जाने वाला मार्ग भगा मोहम्मदगंज पुल के बीच में कट गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी यहां अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके अलावा क्षेत्र के ड्यृूनी डैम से मझोला जाने वाला मार्ग भी बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सूरजपुर से भड़वार जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। इससे आवागमन प्रभावित है। इसके अलावा शाहगढ़ संपर्क मार्ग और माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग भी कई स्थानों पर जर्जर है।
विज्ञापन




जिले में सड़कों की मरम्मत को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। उसका आकलन किया जा रहा है। जल्दी बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- संजय कुमार सिंह, डीएम

बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ अमरिया से डयूनी डैम जाने वाला मार्ग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें