फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केंद्र से नदारद मिले शिवनगर सहकारी संघ के प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अपर जिला सहकारी अधिकारी के निरीक्षण में गेहूं खरीद केंद्र से नदारद मिले केंद्र प्रभारी को एआर कोऑपरेटिव ने निलंबित किया है। यह कार्रवाई सहकारी अधिकारी की संस्तुति के बाद की है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अपर जिला सहकारी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। सहकारी संघ लिमिटेड शिवनगर एट पूरनपुर पहुंचने पर उन्हें केंद्र प्रभारी अचल सिंह नदारद मिले। केंद्र पर खरीद भी नहीं हो रही थी। समिति के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ में जानकारी हुई कि प्रभारी केंद्र से ज्यादातर नदारद ही रहते हैं। सहकारी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने संबंध में आख्या रिपोर्ट एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को दी। इसके बाद केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें